कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स Raw Fennel Premix

कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स Raw Fennel Premix

कच्ची सौंफ का प्रिमिक्स बनाकर रखने के फायदे | Benefits Of Raw Fennel Premix

  1. झटपट बनाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है इस प्रिमिक्स को आप लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं | 
  2. जब भी शरबत पीने का मन करे बस इसे ठंडे पानी या ठंडा दूध के साथ मिक्स कर लीजिए और यह टेस्टी और हेल्दी शर्बत बनाकर तैयार हो जाएगा |
  3. बच्चे भी इस रीमिक्स के साथ आसानी से खुद से ही शरबत बनाकर अपनी छोटी-मोटी भूख को को शांत कर सकते हैं |
  4. इलायची की Quantity आप काम ज्यादा कर सकते हो, परंतु इलायची से फ्लेवर भी बहुत ही अच्छा आएगा और इलायची डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी काफी हेल्पफुल है |
  5.  काली मिरी की Quantity आप काम ज्यादा कर सकते हो, परंतु काली मिर्च से शरबत का फ्लेवर भी बहुत अच्छा आएगा और काली मिर्च भी काफी ठंडी होती है |
  6. शक्कर की जगह मिश्री लेने से शरबत हेल्दी हो जाता है |

कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स – सामग्री Raw Fennel Premix Ingredients

  • कच्ची सौंफ 1 कप
  • इलायची 15-17 pc
  • काली मिर्च 10-12
  • खसखस 1 T Spoon
  • मिश्री 3 कप  
उपकरण  (कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स) Devices Used In Raw Fennel Premix
  • कप मेजरमेंट के लिए
  • मिक्सर/ मिक्सर का बड़ा बर्तन पीसने के लिए |
  • छलनी 

विधि 👍 (कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स)

सौंफ के शरबत का प्रीमिक्स बनाने की विधि: Procedure Of Raw Fennel Premix

  1. सौंफ के शरबत का प्रीमिक्स बनाने के लिए हम सबसे पहले 1 कप सौंफ ले लेंगे | सौंफ को अच्छी तरह से साफ कर लेंगे | सौंफ नरम नहीं होनी चाहिए |अगर सौंफ नरम हो तो उसे फैन के नीचे या धूप में सुख देंगे | सौंफ को हमें गम नहीं करना है |
  2. अब इस शॉप को हम बड़े मिक्सर के बर्तन में डाल देंगे | 
  3. मिक्सर में 15 से 17 इलायची add कर देंगे |
  4. साथ ही साथ काली मिर्च (10-12) भी add कर देंगे | 
  5. खसखस ( poppy seeds) add करेंगे |
  6. ऊपर दी गई सामग्री को एक कप मिश्री के साथ हम पीस लेंगे |
  7. फिर उसे छान लेंगे |
  8. छलनी के ऊपर बचा हुआ मिश्रण को फिर एक कप मिश्री के साथ पीस लेंगे |
  9. फिर फिर से चलने के ऊपर बचे हुए मिश्रण को एक कप मिश्री के साथ पीस देंगे
  10. इस तरीके से पूरा मिश्रण महीन तरीके में छानकर बाजू हो जाएगा |
  11. इस पाउडर को एयर टाइट सुख डब्बे में भरकर 3 से 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं |
  12. दिए गए मेजरमेंट को अपने आवश्यकता अनुसारसे ratio में काम-ज्यादा कर सकते हैं |

सर्विंग: (कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स) Serving Of Raw Fennel Premix

  1. एक गिलास में दो चम्मच पाउडर डालिए |
  2. आवश्यकता अनुसार बर्फ डाल दीजिए |
  3. ठंडे दूध/ ठंडा पानी (अपने आवश्यकतानुसार) से ग्लास को ऊपर तक भर लीजिए |
  4. अच्छे से मिक्स कर कर ठंडा सर्व कीजिए |
  5. Garnishing के लिए अगर पसंद हो तो टूटी फ्रूटी / गुलकंद / बारीक कटे हुए पान के पत्तों से ऐड कर सकते हो |
  6. Enjoy!!
टिप: (कच्ची सौंफ का प्रीमिक्स) Suggestion For Raw Fennel Premix
  1. जितना ठंडा chilled आप इस सर्वे करोगे यह उतना ही बेहतरीन लगेगा |
  2. हल्का हरा कलर आने की वजह से यह दिखने में बहुत ही सुंदर दिखता है और पीने में तो लाजवाब लगता है |
  3. इस गर्मी यह ठंडा और Healthy And Tasty शरबत का प्रीमिक्स जरूर बनाकर रखिएगा |

कच्ची सौंफ के फायदे Benefits Of Raw Fennel Seeds

  1. पाचन को सुधारता है: सौंफ के बीज पाचन को मजबूत करते हैं| और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
  2. गैस को दूर करता है: सौंफ के बीज गैस को दूर करने में सहायक होते हैं| और पेट की समस्याओं को ठीक करते हैं।
  3. मुँह की बदबू को दूर करता है: सौंफ के बीज मुँह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं| और मुँह के रोगों को कम करते हैं।
  4. वजन कम करने में मदद: सौंफ के बीज वजन कम करने में मदद करते हैं| क्योंकि वे अपेटाइजर के रूप में काम करते हैं और भूख को कम करते हैं।

इन तमाम फायदों के कारण, सौंफ के बीज को नियमित रूप से सेवन करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

कच्ची सौंफ के नुकसान: Precaution For Raw Fennel Seeds

  1. अधिक सेवन से एसिडिटी हो सकती है।
  2. गर्भवती महिलाओं को सौंफ के बीजों का अधिक सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  3. कुछ लोगों को सौंफ के बीजों का उपयोग करने से एलर्जी हो सकती है।

धन्यवाद

इन गर्मियों के लिए 10 शरबत

Premix

Leave a Comment

Papad Receipes at 1 Place All About Girnar- Datta Destination Chaitra Navratri 2024 चैत्र नवरात्रि 2024 होली क्यों और कैसे मनाएंगे Why and how to celebrate Holi Shivratri/Mahashivratri