गुलकंद कैसे बनाया जाता है और उसके फायदे Homemade Gulkand and its Benefit

गुलकंद कैसे बनाया जाता है और उसके फायदे Homemade Gulkand and its Benefit

गुलाब के फूल में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। तो जब गुलाब की पंखुड़ियां से गुलकंद तैयार किया जाता है तो ये सारे पौष्टिक तत्व उसमें समाहित हो जाते हैं। इसके सेवन से कई सारी गंभीर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। गुलकंद का स्वाद लगभग हर किसी को भाता है और गर्मियों में तो इसका सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। आइए जानते हैं इसके नायाब फायदे। 

गुलकंद के गुण Properties of Gulkand

अवयव  कीमत 
नमी  84.5% 
कार्बोहाइड्रे   ट  70.4 ग्राम 
प्रोटीन   0.5 ग्राम 
वसा   0.2 ग्राम 
विटामिन सी  0.2 मिग्रा 
लोहा  3.7 मिलीग्राम 
कैल्शियम  120 मिलीग्राम 
रेशा  1.2 ग्राम 

 

गुलकंद के गुण 

गुलकंद में निम्नलिखित गुण हो सकते हैं: 

  • यह दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है 
  • इसका उपयोग मिर्गी (मस्तिष्क विकार) के खिलाफ किया जा सकता है 
  • यह हृदय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है 
  • यह एचआईवी के खिलाफ कार्य कर सकता है 
  • यह एक रोगाणुरोधी एजेंट के रूप में कार्य कर सकता है 
  • गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट गुण हो सकते हैं 
  • यह एक सूजन रोधी एजेंट हो सकता है 

गुलकंद का उपयोग पारंपरिक रूप से इसके शीतलन गुणों के कारण थकान को कम करने के लिए किया जाता है। गुलकंद मांसपेशियों में दर्द, खुजली और गर्मी पैदा करने वाली किसी भी स्थिति के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता, बीएएमएस, एमडी (आयु)

गुलकंद के लाभ Benefits of Gulkand

पसीने से राहत

गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है। तो गुलकंद के सेवन से एक्सेसिव स्वेटिंग की प्रॉब्लम नहीं होती और थकान भी नहीं होती।

मुंह के छालों से राहत

मुंह के छालों की सबसे बड़ी वजह पेट की गड़बड़ी होती है। तो पेट की समस्याएं दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन फायदेमंद रहेगा। गुलकंद में मौजूद सौंफ और इलायची इसकी पोषण को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। बड़े ही नहीं बच्चों के लिए भी गुलकंद का सेवन लाभदायक होता है।

चमकदार त्वचा के लिए

गुलाब बहुत ही अच्छा ब्लड प्यूरीफायर भी है। गुलकंद के  सेवन से खून साफ होता है।इससे चेहरे की चमक बढ़ती है, कील-मुहांसों की समस्या दूर होती है।

पेट की समस्याओं से राहत

गर्मी में अगर आपका पेट अक्सर ही खराब या खराब रहता है तो गुलकंद खाने से काफी हद तक ये समस्याएं दूर की जा सकती हैं। पाचन तंत्र भी इसे खाने से सही रहता है।

घर में बनाएं गुलकंद Make Gulkand at Home

घर में ही सस्ते दाम में गुलकंद बनाने का सही तरीका Homemade Gulkand Receipe

सामग्री

  • 15-20 गुलाब, 
  • ½  कप चीनी या मिश्री, 
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर (ऐच्छिक)
  • 2 बड़े चम्मच शहद।

विधि- 

  • सबसे पहले ताजे देसी गुलाब की सारी पंखुड़ियां निकालकर साफ पानी से धो ले 
  • फन के नीचे उसे सूखे कपड़े पर10 मिनट के लिए फैलाकर पानी निकाल ले |
  • एक बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी को मिक्स करें | उन दोनों को मसल कर एक साथ कर ले |
  • फिर धीमी आंच पर चढ़ाएं। इसे दो मिनट तक चलाएं और जब चीनी पिघल जाए, इसे आंच से उतार लें।
  • ठंडा होने पर इलाचयी पाउडर और सौंफ मिलाएं। 
  • दो मिट के बाद इसमें शहद मिलाएं।
  • पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे कांच के जार में रख लें।

यह एक साल तक खराब नहीं होता। 

गुलकंद को आप बिना पकाए सारी चीज़ें मिक्स करके कांच के जार में रखें और 15-20 दिन के लिए कड़क धूप में रखें। इस प्रक्रिया से बनाने पर इसके पौष्टिक तत्व सही सलामत रहते हैं। गुलकंद कैसे बनाया जाता है और उसके फायदे Homemade Gulkand and its Benefit

Happy Reading

Happy Summer

Thank You !!

शरबत: गर्मियों की राहत, स्वाद का सफर

Leave a Comment

Papad Receipes at 1 Place All About Girnar- Datta Destination Chaitra Navratri 2024 चैत्र नवरात्रि 2024 होली क्यों और कैसे मनाएंगे Why and how to celebrate Holi Shivratri/Mahashivratri